एयर इंडिया के विमान VT-ANB की अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश, देखें हादसे के बाद दिल दहला देने वाला मंजर
Ahmedabad Air India flight VT-ANB crashes: गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर B787 VT-ANB अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। यह विमान AI-171 फ्लाइट के रूप में कार्यरत था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू सदस्य और 230 यात्री शामिल थे।
घटना के तुरंत बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस भीषण दुर्घटना की पुष्टि की। विमान ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे (IST) उड़ान भरी।

उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान ने MAYDAY कॉल देकर आपातकालीन स्थिति की सूचना दी, लेकिन इसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका। एटीसी सूत्रों के अनुसार, MAYDAY के कुछ ही क्षणों बाद विमान हवाई अड्डे की सीमा से बाहर की ज़मीन पर गिर पड़ा।
कैसा था मंजर? आंखों के सामने टूटा आसमान से कहर
जिस वक्त विमान ने टेकऑफ किया, उस समय हजारों लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उड़ान भरते ही विमान अचानक असंतुलित होने लगा। अभी तक जिस तरह से क्रैश की वीडियों और फोटो सामने आ रही हैं वो बहुत खौफनाक हैं। टेकऑफ करते ही फ्लाइट में जोरदार कंपन शुरू हो गया।
फिर अचानक एक तेज धमाके की आवाज आई और विमान जमीन से टकरा गया। धुएं और धूल के भारी गुबार ने पूरे आसमान को ढँक लिया। इलाके में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। एयरपोर्ट के निकट मौजूद स्थानीय लोगों और स्टाफ ने कहा कि यह दृश्य 'कभी न भूल पाने वाला भयावह मंजर' था।
राहत एवं बचाव कार्य तेज, घटानस्थल की तस्वीरें डराने वाली
फायर सर्विस, NDRF और अन्य आपातकालीन एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब 20 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने में जुटकर विमान के मलबे से यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है। धुएं और मलबे से पूरा एरिया पट गया घटनास्थल की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं वो बेहद भयावह और खौफनाक हैं।
घटनास्थल से जो दृश्य सामने आए हैं, वे मानव त्रासदी की पराकाष्ठा को दर्शाते हैं। जले हुए मलबे, फटे हुए सीट कवर, चप्पलें, सूटकेस और यात्रियों का सामान मैदान में बिखरा पड़ा था। मलबे के बीच रेस्क्यू टीमें लोगों को रेस्क्यू करने का काम कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जान की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।
कौन थे विमान का संचालन करने वाले पायलट?
इस फ्लाइट का संचालन कर रहे थे कैप्टन सुमीत सभरवाल, जो एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट हैं और उनके पास 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव है। उनके साथ प्रथम अधिकारी क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1100 घंटे का फ्लाइंग अनुभव था। दोनों ने इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की थीं।
अब सबकी निगाह DGCA की जांच पर
DGCA ने तत्काल इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को बरामद करने के लिए विशेषज्ञ टीमें घटनास्थल पर कार्य कर रही हैं।
यह जांच यह स्पष्ट करेगी कि विमान में तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या कोई अन्य कारण इस त्रासदी के पीछे जिम्मेदार है। जैसे ही यह समाचार सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। देश के कोने-कोने से आम नागरिकों, नेताओं, और विमानन विशेषज्ञों ने दुख और संवेदना प्रकट की।
फिलहाल पूरा देश इस हादसे की वजह जानने के लिए DGCA की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। हादसे ने भारत की विमानन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बेहतर तकनीकी जांच व निगरानी की मांग उठने लगी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications