बिना किसी गारंटी के 3 साल के लिए लोन के आवेदन 21 मई से, सरकार ने बताईं ये बातें
गांधीनगर। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बिगड़े आर्थिक हालातों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि, लोगों को 2 फीसदी के वार्षिक ब्याज पर 1 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाएगा। यह लोन किसी भी गारंटी के बिना दिया जाएगा। राज्य में करीब 10 लाख लोगों को यह 3 वर्ष तक के लिए मिलेगा। यह लोन 'आत्मनिर्भर गुजरात सहायता योजना' के तहत मिलेगा।

Recommended Video
31 अगस्त तक किए जा सकेंगे आवेदन
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि, यह लोन लेने के लिए लोग आगामी 21 मई से आवेदन कर सकेंगे। उसके पश्चात् 31 अगस्त तक आवेदन भरा जा सकेगा। यह आवेदन राज्य भर में करीब 1 हजार जिला सहकारी बैंक की शाखाओं,1400 शहरी सहकारी बैंक और 7 हजार से ज्यादा क्रेडिट सोसाइटी सहित 9 हजार स्थलों से प्राप्त हो सकेगा।

इन लोगों को मिलेगा यह लोन
अश्विनी कुमार ने कहा- ''राज्य में छोटे व्यापारियों, व्यवसायियों, निजी कारीगरों, श्रमिक वर्ग को व्यवसाय-रोजगार को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से यह लोन दिया जा रहा है। इस तरह का लोन लेने वाला तबका धोबी, नाई, प्लबंर, इलेक्ट्रिशियन, छोटे दुकानदार, रेहड़ी वाले या जैसे रिक्शा चालक होंगे। यह लोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को सिर्फ एक आवेदन करना होगा, जिसके आधार पर यह ऋण मिलेगा। इसके तहत छह महीने तक किश्त भी नहीं भरनी होगी।'












Click it and Unblock the Notifications