आंगन में सो रही 70 साल की वृद्धा को खींचकर जंगल में ले गया तेंदुआ, परिजनों ने मुश्किल से ढूंढा
वडोदरा। गुजरात में तेंदुए लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। खासकर वडोदरा जिले की जेतपुर तहसील में नरभक्षी तेंदुए का ज्यादा खौफ है। हाल में एक बच्चे की जान लेने के बाद अब तेंदुए ने 70 साल की वृद्धा को मार खाया है।
संवाददाता के अनुसार, घटना घुंटणवड गांव की है, जहां गुरुवार की रात 70 वर्षीय बुधलीबेन अपने आंगन में सो रही थी। उसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बुधलीबेन को अपने मुंह से खींचकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया। न तो परिजन उसकी चीखें सुन सके और न ही उन्हें पता चल पाया कि, वृद्धा को कोई उठा ले गया है।
कई पशुओं को मार चुके तेंदुए से थी इलाके में दहशत, बहुत मुश्किल से वन विभाग ने पिंजरे में फंसाया
सुबह होने पर जब बुधलीबेन घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पड़ोस के लोग भी उन्हें खोजने लगे। परिवार द्वारा बुधलीबेन की तलाश करने पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। उसके बाद भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। कुछ लोगों ने घर के बाहर ही तेंदुए के पैरों के निशान पहचाने। जिसके बाद वन-विभाग को सूचना दे दी गई।
VIDEO: चुपके से घर की देहरी पर आया तेंदुआ, फिर घात लगाकर कुत्ते को मुंह में दबा ले गया
वन-विभाग ने तेंदुए की पहचान की। एक अधिकारी ने कहा कि, तेंदुआ ही बुधलीबेन को घर से घसीटकर आधा किमी दूर जंगल में ले गया था उसके बाद उन्हें कुतर दिया। इसलिए लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मिली। यहां तेंदुए द्वारा एक महीने में ही तीन बच्चों के शिकार की घटना से दहशत का माहौल है। इससे पहले तेंदए ने 26 जुलाई को 11 साल के बच्चे को निशाना बनाया था।