Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: पहली बार यहां हुआ तिरंगा-नौकाओं का मुकाबला, जल में दी ध्‍वज को सलामी

सूरत। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर "हर घर तिरंगा" का गुजरात में अनूठा उत्सव देखने को मिला। यहां तापी जिले में पहली बार नौकाओं की तिरंगा यात्रा निकली, साथ ही तिरंगे वाली नौका प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान भारी संख्‍या में लोग नदी किनारे उमड़े। आजादी के इस अमृत महोत्‍सव की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं। यहां आप देख सकते हैं कि, कितना मनमोहक वातावरण होगा।

पहली बार हुई तिरंगे वाली नौका प्रतियोगिता

पहली बार हुई तिरंगे वाली नौका प्रतियोगिता

तापी जिले के इतिहास में पहली बार हुई तिरंगा नौकायात्रा एवं नौका प्रतियोगिता के बारे में कलेक्टर एच. के वढवाणिया ने बताया कि, इस बार चूंकि देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस था, जिसे प्रधानमंत्‍री नरेंद्र मोदी "हर घर तिरंगा" अभियान के साथ मनवा रहे हैं, तो हमने (तापीवासियों) भी कुछ खास करने की सोची। वढवाणिया ने कहा कि आज का दिन त्रिवेणी संगम जैसा है। एक ओर "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली, जिसमें नागरिक सभी कार्यक्रमों में बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दूसरी ओर, तिरंगा पदयात्रा निकल रही हैं, इस सबको अब तिरंगा नौका यात्रा ने और खास बना दिया। इस तरह तापी जिले में तिरंगा यात्रा, तिरंगा पदयात्रा और तिरंगा नौका यात्रा..ये तीनों घटनाएँ त्रिवेणी संगम के समान हैं।

"हर घर तिरंगा" का तापी जिले में अनूठा उत्सव

तापी के कलेक्टर ने इस वर्ष को "14 आने से 16 आने वर्ष" के रूप में वर्णित किया और कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण, उकाई जलाशय भी अच्‍छा भर चुका है, तो लोगों को पानी की समस्‍या नहीं होगी। तिरंगे वाली नौका प्रतियोगिता पर जिले के अन्‍य नामचीन लोगों ने भी खुशी जाहिर की। जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज वसावा ने कहा कि, हमारे आन-बान-शान समान तिरंगे के पर्व का आनंद लेने का यह अनोखा अवसर है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की भावना दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, इस आजादी के दिन में आदिवासी समुदाय का भी बड़ा योगदान रहा है। आदिवासियों ने अपने जल-जंगल को बचाने का खूब प्रयास किया था।

मछली पकड़ना यानी जलाशय में छिपा सोना

मछली पकड़ना यानी जलाशय में छिपा सोना

सांसद प्रभुभाई वसावा ने कहा कि, हमारा जिला नए-नए कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। उन्‍होंने कहा कि, नदियां और जलाशय हमारे जीवन का आधार हैं। इनमें मछलियां होती हैं, जो बहुत से लोगों की रोजी-रोटी का जरिया हैं। मैं तो कहूंगा कि, "मछली पकड़ना यानी जलाशय में छिपा सोना''
उन्‍होंने कहा कि, तापी जिले में पहली बार इस तरह की नौका-दौड़ का आयोजन किया गया, जबकि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। सांसद ने जिला प्रशासन और पदाधिकारियों के सहयोग से सेलुड गांव और उकाई जलाशय में विभिन्न द्वीपों को पर्यटन और मत्स्य उद्योग के रूप में विकसित करने की योजना के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजभाई वसावा ने कहा कि, यह तिरंगा यात्रा हमारे आन-बान-शान समान तिरंगे के उत्सव को मनाने का अनोखा अवसर है।

मछुआरों ने नाव पर तिरंगे को सलामी दी

मछुआरों ने नाव पर तिरंगे को सलामी दी

आज आजादी के इस अमृत महोत्‍सव के तहत हुई नौका प्रतियोगिता के दौरान मछुआरों ने नाव पर झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। कलेक्‍टर ने बताया कि, हमारे तापी जिले में देशभर में शुरू हो रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान में अनोखा जश्न मनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि, तापी जिले के उच्छल तालुक के सेलुड में जिला नाव समितियों द्वारा नौका यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मियों को भी नाव पर तैनात किया गया। आज पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+