गुजरात में यहां 5 हजार राजपूतों ने की तलवारबाजी, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जामनगर। क्या आपने तलवारबाजी का भी विश्व-रिकॉर्ड बनते देखा है? शायद ऐसा अब तक नहीं सुना होगा। मगर, गुजरात में 5,000 से ज्यादा राजपूत युवाओं ने एक मैदान में तलवारें चलाकर सच में यह रिकॉर्ड बना दिया है। हम बात कर रहे हैं जामनगर जिला के ध्रोल में स्थित ऐतिहासिक भूचर मोरी मैदान के आयोजन की, जहां आज वीरों की याद में तलवारबाजी की गई।

एक साथ 5 हजार युवाओं ने किया तलवार रास
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और राज्य मंत्री कीर्तिसिंह वाघेला समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। सभी ने तलवारबाजी देखी। स्थानीय विधायक हकुभा जडेजा ने बताया कि, भूचर मोरी युद्ध मैदान पर 5000 से ज्यादा युवाओं ने तलवारें चलाई हैं..जिसका विश्व रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, इस आयोजन की सूचना मिलने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्होंने भी तलवारबाजी देखी, उसके बाद उन्होंने आयोजकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

यहां 500 साल पहले हुई थी भयंकर लड़ाई
एक स्थानीय राजपूत बुजुर्ग ने बताया कि, यह आयोजन अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ और भूचरमोरी शहीद स्मारक ट्रस्ट की ओर से कराया गया। दरअसल, जामनगर जिले के ध्रोल नगर से 2 किमी की दूरी पर भुचर मोरी की भूमि पर भयानक युद्ध हुआ था, जिसे सौराष्ट्र और गुजरात के इतिहास की सबसे वीरतापूर्वक लड़ी गई लड़ाइयों में गिना जाता है। कुछ इतिहासकारों ने इसकी तुलना पानीपत के युद्ध से भी की है। भुचर मोरी की भूमि पर राजपूतों ने यह लड़ाई तकरीबन 500 साल पहले लड़ी थी।

हजारों राजपूत वीरों ने जान की बाजी लगाई थी
उस लड़ाई में कुंवर अजाजी और हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी स्म़ति में ही यहां पर वीरता से जुड़े आयोजन किए जाते हैं। अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ और डॉ. जयेंद्रसिंह जडेजा की ओर से यहां पर एक सुंदर स्मारक भी बनवाया गया।

कई घंटे तक चलती रहीं तलवारें
अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ और भूचरमोरी शहीद स्मारक ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक, जामनगर में ऐतिहासिक भूचर मोरी मैदान में वीरों की याद में राजपूत समाज के 5000 से ज्यादा युवाओं को पहले एकत्रित किया गया। फिर उन्हें तलवारबाजी का मौका दिया गया। कई घंटे तक तलवारें चलती रहीं। इस प्रकार, 17 जिलों के 5,000 से ज्यादा राजपूत युवकों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications