गुजरात में शराब बैन, फिर भी यहां ₹252 करोड़ की 2 साल में पकड़ी गई; रोज हो रही 3Cr की जब्ती

गांधीनगर. गुजरात में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी, बिक्री और रेवपार्टी किए जाने की लगातार खबरें आती रही हैं। यहां अब विधानसभा में राज्य के गृह विभाग ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। गृह विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में पिछले दो वर्षों में कुल 252 करोड़ रुपए का शराब पकड़ा गया है। इससे पहले यहां किसी सरकार में इतनी बड़ी मात्रा में शराब जब्त नहीं हुई। बीते 2 सालों में यहां देशी-विदेशी शराब के कई तरह के ब्रांड जब्त किए गए। साथ ही कई अन्य नशीले पदार्थ भी पुलिस ने जब्त किए।

बीते 730 दिन में गुजरात में ₹252 करोड़ की शराब पकड़ी

बीते 730 दिन में गुजरात में ₹252 करोड़ की शराब पकड़ी

राज्य के गृह विभाग ​की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने दो साल यानी 730 दिन में 252 करोड़ की शराब पकड़ी है। इस हिसाब के देखा जाय तो, राज्य में औसतन प्रतिदिन 2.87 करोड की शराब पकड़ी जाती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में गुजरात की शराबबंदी को धता बताते हुए कहा था कि प्रतिबंध के बावजूद गुजरात में घर-घर शराब पी जाती है। जिस पर गुजरात भाजपा और सरकार ने गहलोत पर पलटवार किया था। भाजपाइयों ने कहा था कि गहलोत ने ऐसा कहकर 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान किया है। गहलोत को माफी मांगने को भी कहा गया।

राजकोट से 1.92 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त हुए

राजकोट से 1.92 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त हुए

राज्य के 33 जिलों में से, डांग जिले में नशीले पदार्थों की सबसे कम मात्रा 1.78 लाख रुपये में है। अहमदाबाद जिले से 6.66 करोड़ नशीले पदार्थ पिछले दो वर्षों के दौरान जब्त किए गए। साथ ही पुलिस ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के गृह शहर राजकोट से 1.92 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ भी बरामद किए। ऐसे में राज्य में सरकार के शराबबंदी के दावे फुस्स होते दिख रहे हैं।

18.58 लाख लीटर देशी शराब जब्त हुई

18.58 लाख लीटर देशी शराब जब्त हुई

राज्य के विभिन्न जिलों से 18.58 लाख लीटर देशी शराब जब्त की गई है। इसके साथ ही 1.39 करोड़ बोतल विदेशी शराब और 17.01 लाख बोतल बीयर जब्त की गई। इन सभी की कीमत 252.32 करोड़ रुपये से अधिक है। राज्य में, देशी शराब की लागत 3.12 करोड़ रुपये है। बीयर की कीमत 17.79 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशी शराब 231.40 करोड़ रुपये की है, जिसे पुलिस ने जब्त किया।

अकेले अहमदाबाद में 25 करोड़ शराब जब्त हुई

अकेले अहमदाबाद में 25 करोड़ शराब जब्त हुई

राज्य में अकेले अहमदाबाद में से दो वर्षों में 25 करोड़ शराब जब्त की है। राजधानी गांधीनगर से पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की शराब जब्त की हैं। इसके अलावा पुलिस ने सूरत में 14.15 करोड़ रुपये और राजकोट में 12.76 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। पुलिस को संस्कार नगर वडोदरा से 16.24 करोड़ रुपये की शराब मिली है। अकेले डांग जिले में 5.79 लाख की शराब जब्त की गई है, जो सबसे कम मात्रा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+