गुजरात: मसाज पार्लर और स्पा सेंटर्स पर रेड, पुलिस ने 25 विदेशी लड़कियां छुड़ाईं, मिलीं ऐसी चीजें
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में गांधीनगर सीआईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कई स्थानों पर रेड मारी। यह रेड मसाज पार्लर और स्पा सेंटर्स पर पड़ी। अलकापूरी समेत के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिसिया कार्रवाई के जरिए काफी तादाद में लड़कियां बरामद की गईं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इनमें से लड़कियां देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। 13 लड़कियां देशी थीं और 25 विदेशी। स्पा-मसाज पार्लर एवं अन्य अपार्टमेंट्स से इस तरह कुल 38 युवतियां पकड़ी गईं।
कार्रवाई की सोशल मीडिया पर भी चर्चा
पुलिस की रेड पडी तो देह व्यापार वाले अड्डों पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पाया कि, सेंटर्स की बिल्डिंगों में विदेशी महिलाएं, ग्राहकों की मौजूदगी है और वहां कॉन्डोम, शराब की बोतलें एवं अन्य सामान की व्यवस्था है। इस मामले में जेपी रोड थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस की कार्रवाई की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया
विदेशी महिलाओं के थाईलैंड-लाओस की होने की जानकारी मिली है, जो कि टूरिस्ट विजा पर रहती थीं। 10 युवियां डॉल्फिन स्पा से, एवं अन्य दूसरे स्थानेां पर मिलीं। लाओस की 4 युवतियों के पास कोई परमिट नहीं मिला। जबकि, अन्य स्पा से मिली युवतियों के पास सिर्फ टूरिस्ट वीजा ही था। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कई युवतियां अश्लील अवस्था में पाई गईं
संवाददाता के अनुसार, सीआइडी क्राइम की टीम ने रेड के दौरान सामाजिक संस्थानों के अग्रणी और लेबर डिपार्टमेंट को भी साथ रखा था। इस रेड में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बिल्डिंगों में हड़कंप मचा हुआ था। कई युवतियां युवकों के साथ अश्लील अवस्था में पाई गईं।
25 साल छोटी महिला पर आया 64 वर्षीय बूढ़े का दिल, घर आकर बोला- चलो वेलेंटाइन मनाएं, लेकिन..