विदेश से गुजरात लौटे 2 लोगों ने 5 दिनों में 11 को कोरोना का पॉजिटिव मरीज बना दिया, चपेट में आए कुनबे
अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना वायरस के सर्वाधिक पॉजिटिव केस उन लोगों के हैं, जो विदेश से लौटे थे। यहां विदेश से दो व्यक्तियों ने 5 दिनों में 11 लोगों को कोरोना का पॉजिटिव मरीज बना दिया। इसका पता तब चला जब गांधीनगर में एक ही परिवार के 6 लोग और वडोदरा में एक परिवार के 5 लोगों को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये दोनों मामले एक ही जैसे हैं, क्योंकि ये लोग तब ही कोरोना से संक्रमित हुए, जब विदेश से लौटे लोगों से मिले। दोनों मामलों में वजह रही कि परिवार का एक ही व्यक्ति विदेश से आया और उसने घर के अन्य सदस्यों को संक्रमित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उपरोक्त दो लोगों में से एक 17 मार्च को दुबई से गांधीनगर आया था। जबकि, दूसरा जो कि बिल्डर था वह 14 मार्च को श्रीलंका से वडोदरा आया था। डॉक्टरों ने उनके परिवारों को चेतावनी दी कि हालात बहुत ही खतरनाक हैं और गंभीरता समझने की कोशिश करें। वे सभी लोग आइसोलेट किए गए हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि, अहमदाबाद के 14 मामलों में विदेश और मुम्बई-दिल्ली की फ्लाइट्स में आए लोगों में भी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन द्वारा 11 फ्लाइट्स से आए यात्रियों की सूची जारी कर दी गई है।
विदेशों
से
लौटे
27
हजार
लोगों
की
जांच
की
जा
रही
राज्य
के
चीफ
सेकेट्ररी
अनिल
मुकीम
के
मुताबिक,
सूबे
में
हाल
ही
विदेशों
से
लौटे
27
हजार
लोगों
की
जांच
की
जा
रही
है।
वायरस
से
संक्रमितों
की
संख्या
बढ़कर
39
हो
चुकी
है।
वहीं,
गुजरात
के
स्वास्थ्य
एवं
परिवार
कल्याण
विभाग
की
प्रमुख
सचिव
जयंती
रवि
ने
बताया
कि,
राज्य
में
20,688
लोग
क्वारंटाइन
में
हैं।
जिनमें
से
20,220
लोग
होम
क्वारंटाइन
में,
430
सरकारी
क्वारंटाइन
फैसेलिटीज
में
और
38
प्राइवेट
फैसेलिटीज
में
हैं।
गुजरात: एयरपोर्ट से 2 हजार लोगों को घर पहुंचाने के लिए पुलस ने भेजे वाहन, जेट ने 4900 को भोजन बांटा