16 साल के लड़के की 'अंतिम' सेल्फी, पतंग उड़ाते वक्त 7वीं मंजिल से नीचे आ गिरा, हुई दर्दनाक मौत

वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के खोडियार नगर क्षेत्र में 16 साल के लड़के की पतंगबाजी के दौरान मौत हो गई। वह 7वी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। उसने सेल्फी भी ली थीं। 7वीं मंजिल से वह नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते ही उसे गंभीर चोट लगीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उसके घरवालों को पता चला तो वहां कोहराम मच गया।

16-years-boy Fall from the 7th floor, died during kite flying

अब उस किशोर की आखिरी सेल्फी सामने आई है, जिसे सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। संवाददाता के मुताबिक, खोडियार नगर स्थित सयाजीपुरा मुख्यमंत्री आवास में करण पॉपिंसभाई राठौड़ दोस्तो के साथ पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने में वह इतना मशगूल हो गया कि, उसे पता नहीं चला कि टेरेस का आखिरी भाग कहां है और अचानक ही वह सातवीं मंजिल ने नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने पर तुरंत सयाजी अस्पताल लाया गया।

हालांकि, उपचार मिलने से पहले ही करण ने दम तोड़ दिया। जिसके चलते त्यौहार की खुशी मातम में बदल गई। इस घटना के बाद न सिर्फ बिल्डिंग बल्कि, आसपास के लोग शोकमग्न हो गए। छोटी सी गलती के कारण जान गंवाने वाले करण के परिजन तो खबर सुनकर सुन्न हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+