गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

लड़के द्वारा तंग किए जाने पर 15 साल की लड़की फंदे पर झूली, मकान बदलने पर भी नहीं माना वह

Google Oneindia News

मोरबी। गुजरात में मोरबी शहर के वेलनाथपरा में रहने वाली एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगा ली। वह ही मां-बाप को मकान में फंदे पर लटकते मिली। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता ने बताया कि, एक लड़का उसे परेशान किया करता था। बेटी को उस लड़के से बचाने के लिए मकान बदल भी दिया, लेकिन उस लड़के ने बेटी का पीछा करना नहीं छोड़ा। उसने बेटी को इस कदर तंग किया कि फांसी लगा ली।

15-years-old girl lost her life due to bullied by the boy at gujarat

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता किशोरभाई परमार पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उनकी बेटी कारखाने में इमिटेशन का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। पिछले काफी समय से एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। इसी छेड़खानी से बेटी तंग आ चुकी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वो 15 साल की थी, अपने कमरे पर ही उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।

6 माह के बच्चे समेत महिला अस्पताल में सीढ़ियों से फिसली, नहीं बच पाया परिवार का एकलौता बेटा6 माह के बच्चे समेत महिला अस्पताल में सीढ़ियों से फिसली, नहीं बच पाया परिवार का एकलौता बेटा

लड़की के पिता किशोरभाई ने आरोप लगाए कि, उक्त लड़के के कारण वे पुराना मकान छोड़कर छह महीने पहले ही वेलनाथपुरा में रहने आ गए थे। बावजूद इसके उसने हमारी बेटी का पीछा करना नहीं छोड़ा। लड़की के पिता ने यह भी बताया कि, बेटी जिया 9वीं तक पढ़ी है। इसके बाद उसने पढ़ाई नहीं की। वह परिवार के काम में हाथ बंटाने लगी थी।

सूरत में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 2 बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, पिता-पुत्र की जान गईसूरत में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 2 बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, पिता-पुत्र की जान गई

Comments
English summary
15-years-old girl lost her life due to bullied by the boy at gujarat
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X