फेसबुक पर कमेंट को लेकर दोस्त के पेट में मारा चाकू, ​गिरफ्तार

गोरखपुर। यूपी के कुशीनगर में फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच चाकूबाजी हो गई। हमले में एक युवक के पेट में चाकू लग गया। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों सहित मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स सहित पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक पर कमेंट को लेकर दोस्त के पेट में मारा चाकू, ​गिरफ्तार

दोस्त ने पेट में मारा चाकू

मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बसगांव का है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किए पोस्ट में आपत्तिजनक कमेंट करने से गुस्साए दोस्त ने दूसरे दोस्त को देखते ही पेट में चाकू मार दिया। हमले के बाद कमेंट करने वाला दोस्त लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। हमला करने वाला दोस्त पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर में छिप गया। सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

मामला दो समुदाय से जुड़े होने के करण पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गौरव बंशवाल ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+