टोक्यो ओलंपिक में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी योगी सरकार, नीरज को 2 करोड़ रुपए

गोरखपुर, 13 अगस्त: गोरखपुर में खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 19 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए। इसके अलावा रजक पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपए, कांस्य पदक विजेता और हॉकी टीम के खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी टीम को भी 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

yogi government to honour tokyo olympic medal winners by cash reward on 19 august

सीएम योगी ने कहा कि ये वर्ष देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, हाल ही में कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में अंतर्राष्ट्रीय खेल कुंभ (ओलंपिक) का आयोजन हुआ। जिसमें अब तक के सर्वाधिक पदक भारतीय खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए प्राप्त किए हैं।

भारत ने अब तक के ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

आठ अगस्त को टोक्यो ओलंपिक का समापन हो गया। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ अब तक के ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टोक्यो में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक हासिल किए। भारतीय टीम ने 13 साल बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया। टोक्यो में नीरज चोपड़ा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 87.58 मीटर जैबलिन थ्रो (भाला फेंक) के साथ भारत की झोली में यह स्वर्ण पदक डाला। नीरज चोपड़ा पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+