गोरखपुर में बिछ रहा सड़कों का जाल,अब यह मार्ग होगा चौड़ा

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में विकास कार्यो को और गति मिली है। खासकर सड़कों के क्षेत्र में बहुत काम हो रहे हैं। इसी क्रम में पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड को चौड़ा किया जाएगा। इसे फोरलेन

four lane

गोरखपुर,17 जुलाई: योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में विकास कार्यो को और गति मिली है। खासकर सड़कों के क्षेत्र में बहुत काम हो रहे हैं। इसी क्रम में पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड को चौड़ा किया जाएगा। इसे फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है।पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड को चौड़ा किया जाएगा। इसे सिक्स लेन बनाने की तैयारी थी, लेकिन बीच में कुसम्ही जंगल के करीब पांच किलोमीटर हिस्से के कारण इसे फोरलेन करने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों प्रस्ताव रखे जाएंगे। उनके सुझाव के बाद एक प्रस्ताव फाइनल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैडलेगंज से जगदीशपुर मार्ग पर भी यातायात सुगम बनाने के लिए इसे सिक्स-लेन बनाने का निर्देश दिया था। सर्वे के दौरान यह बात सामने आई कि कुसम्ही जंगल में सिक्स लेन के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटने पड़ेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए अब इस प्रस्ताव को फोरलेन तक सीमित करने पर विचार चल रहा है। शहर के आउटर रिंग रोड के आखिरी चरण का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। इधर, शहर के भीतर भी मार्ग चौड़ा होने से लोगों को काफी आसानी होगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि पैडलेगंज से जगदीशपुर तक कसया रोड चौड़ीकरण का सर्वे किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे को संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच आदि जिलों से गुजारने के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया है।ताकि इन क्षेत्रों का विकास और तेजी से हो सके।

गोरखपुर को एक और एक और एक्‍सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है। ये नया एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का बड़ा हिस्‍सा बिहार से होकर जाएगा। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्‍सप्रेस वे का 416 किलोमीटर हिस्‍सा उत्‍तरी बिहार के 10 जिलों से होकर जाएगा। फिलहाल अभी इस नए एक्सप्रेस वे का बजट निर्धारित नहीं हुआ है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी लागत हज़ार करोड़ हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+