Year Ender: QS वर्ल्ड साउथ एशिया और नेचर इंडेक्स रैंकिंग में शीर्ष रहने के साथ डीडीयू की ये रहीं उपलब्धियां
Year Ender 2024 DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर सहयोग एवं समर्थन से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 में शिक्षा, शोध और समग्र छात्र विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
साल के अंत में विश्वविद्यालय अपनी उपलब्धियों को सहेज कर विद्यार्थियों को केंद्र के रख भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित कर रहा है।
*2024 की प्रमुख उपलब्धियां:*
*1. शैक्षणिक और शोध में उत्कृष्टता*
यूजीसी द्वारा श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का दर्जा।
QS वर्ल्ड साउथ एशिया रैंकिंग और नेचर इंडेक्स रैंकिंग में स्थान, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर।
पीएम-उषा योजना के तहत ₹100 करोड़ का अनुदान।
Scopus और वेब ऑफ साइंस जर्नल्स में शोध प्रकाशनों में उल्लेखनीय वृद्धि।
50 से अधिक पेटेंट दाखिल, जिनमें से 34 प्रकाशित; 100% पेटेंट सहायता नीति।

*2. बुनियादी ढांचे का विकास*
नए मूल्यांकन भवन का निर्माण और संत कबीर छात्रावास का नवीनीकरण।
विश्वविद्यालय अतिथि गृह और सड़कों एवं लाइटिंग का सम्पूर्ण जीर्णोद्धार।
साइबर लाइब्रेरी और आधुनिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो की स्थापना।
दिव्यांगजन कैंटीन की शुरुआत
छात्रों के लिए नए स्टेडियम एवं जिम की शुरुआत।
*3. नए पाठ्यक्रम और शैक्षणिक नीतियां*
इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की स्थापना
बीफार्मा, डीफार्मा, एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए (आईओटी), बीसीए (डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) जैसे नवाचारी पाठ्यक्रम शुरू।
4-वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (यूजीसी ढांचे पर आधारित) की शुरुआत।
सभी विभागों में नेट/JRF तैयारी कक्षाओं की शुरुआत।
नए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी अध्यादेश को राज्यपाल से स्वीकृति।
*4. छात्र सुविधा और समग्र विकास*
शैक्षणिक सत्र नियमित रखने के कक्षाओं एवं परीक्षाओं का तय समय से संचालन। राज्य विश्वविद्यालयो में सबसे पहले कक्षाओं का संचालन किया गया।
छात्रों के लिए 'सर्वे और सुधार' पोर्टल की शुरुआत।
मिशन शक्ति, अटल सुशासन दिवस, और दीक्षांत समारोह सप्ताह जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास।
कैंपस प्लेसमेंट में वृद्धि और कौशल विकास कार्यक्रमों की स्थापना।
तीन वर्षों से लंबित डिग्री और अंकपत्रों का निस्तारण।
*5. वैश्विक और राष्ट्रीय सहयोग*
अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और उद्योगों के साथ कई एमओयू पर हस्ताक्षर।
सैमसंग इनोवेशन कैंपस का सफलतापूर्वक संचालन, जिसमें छात्रों को एआई, कोडिंग, बिग डेटा और आईओटी कौशल प्रदान किए गए।
*6. शोध और संकाय उपलब्धियां*
पीएचडी डिग्रियों के अवॉर्ड में सात गुना वृद्धि और नए शोध प्रोजेक्ट्स में उल्लेखनीय बढ़ोतरी।
तीन संकाय सदस्यों का उच्च शिक्षा में शीर्ष पदों पर चयन: दो कुलपति और एक शिक्षा चयन बोर्ड की अध्यक्ष।
120 संकाय सदस्यों के लिए लंबित सीएएस प्रमोशन पूर्ण और 50 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति।
*7. सामुदायिक और पर्यावरणीय पहल*
प्लास्टिक मुक्त कैंपस की शुरुआत।
छात्रों द्वारा संचालित नर्सरी और जैविक उत्पादों की बिक्री का प्रमोशन।
*2025 के लिए लक्षित योजनाएं*
एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान प्राप्त करना।
कम से कम 50 संबद्ध कॉलेजों को NAAC/NIRF मान्यता में लाना।
सेंट्रल इंस्ट्रक्शनल फैसिलिटी की स्थापना, जिसमें 400-सीट वाला ऑडिटोरियम शामिल होगा।
1500 क्षमता वाला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम एवं लाइब्रेरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण
इंजीनियरिंग और फार्मेसी छात्रों के लिए उन्नत प्रयोगशालाएं।
बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी), बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और एमसीए जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करना।
डायमंड जुबली समारोह के आयोजन, जिसमें स्मारक डाक टिकट और सिक्के का विमोचन और पूर्व छात्रों की बैठक शामिल है।
इन्क्यूबेशन सेल को मजबूत कर छात्र स्टार्टअप को बढ़ावा देना।
पर्यावरणीय सौंदर्यीकरण और सड़क मरम्मत सहित कैंपस का सम्पूर्ण नवीनीकरण।
*कुलपति का संदेश*
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा: "2024 की उपलब्धियां हमारे सामूहिक प्रयास और शिक्षा, शोध और छात्र कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। 2025 में, हम और भी ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे गोरखपुर विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और समाज कल्याण का प्रकाशस्तंभ बना रहे।"












Click it and Unblock the Notifications