Gorakhpur News: पत्नी और प्रेमी के बीच आए पति को मिली दर्दनाक मौत,ऐसे हुई हत्या
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के जमुनिया के रहने वाले राम सजन की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी।गुरुवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने इस मामले का खुलासा किया।पत्नी अपनी प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।उसने प्रेमी के साथ
गोरखपुर,8सितंबर: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के जमुनिया के रहने वाले राम सजन की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी।गुरुवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने इस मामले का खुलासा किया।पत्नी अपनी प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।उसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन में पूरी घटना का अनावरण किया।उन्होंने बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी 38 वर्षीय राम सजन निषाद का शव चार सितंबर की सुबह हाफिजनगर गांव में नहर के किनारे धान के खेत में मिला।पहचान होने के बाद पता चला कि तीन सितंबर की रात को वह अपने परिचित युवक के साथ निकला था। रामसजन की बेटी ने अपनी मां गुंजा देवी और उसके प्रेमी गीडा के सरैया गांव निवासी आमिर उर्फ गोलू पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए मां ने अपनी बेटी के प्रेमी पर आरोप लगा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामसजन की हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद रामसजन के बड़े भाई रामाज्ञा ने उसकी पत्नी गूंजा देवी और प्रेमी आमिर खां उर्फ गोलू के खिलाफ साजिश रचकर हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पुष्टि होने पर गुरूवार की सुबह गुलरिहा थानेदार ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी का उसके प्रेमी के साथ काफी दिनों संबंध था।गांव में भी उसकी चर्चा हो रही थी।धीरे-धीरे पत्नी और उसके प्रेमी के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।दोनों ने एक साथ जीवन जीने का फैसला लिया और दोनों के बीच बाधक पति को रास्ते से हटा डालने की योजना बनाई।योजना के तहत प्रेमी ने पति को शराब पिलाई और धान के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications