UP: ससुराल में साले की पत्नी के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, भड़की पत्नी ने उठाया यह कदम

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले युवक पर पत्नी ने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद से पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पति दो मई की रात में महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र स्थित मेरे मायके गये हुए थे। वहां मेरी सगी भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में सोये हुए थे। मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसका मैंने वहां वीडियो भी बना लिया था। उस समय पति ने मांफी मांग ली थी। इसके बाद जब हम गुलरिहा स्थित अपने घर आ गये तो पति ने मुझे मारा पीटा और घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि सास और भसुर भी मुझे जान मारने की धमकी देते हैं।

गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+