लिफ्ट देकर नशे की गोलियां खिला वारदात को देते थे अंजाम, यूं खुला पति-पत्नी का राज
गोरखपुर। यूपी में गोरखपुर पुलिस ने जहरखुरानी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गैंग का खुलासा किया है। गैंग में पति-पत्नी और दोस्त हैं जिनका पर्दाफाश कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शातिर बदमाश यात्रियों को लग्जरी कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर जहरखुरानी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सरगना की पत्नी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया और कार भी बरामद कर ली है जबकि मौका पाकर आरोपी सरगना पति फरार हो गया।

गिरफ्त में आए जहरखुरानों के पास से नशे की गोलियां और नगदी बरामद किए हैं। बेलीपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाघागाढ़ा फोरलेन के शातिर जहरखुरानों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले का खुलासा करते हुए सीओ बांसगांव ने बताया कि यह शातिर गैंग यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें लिफ्ट देने का झांसा देकर जहरखुरानी करते थे। रास्ते में खाने और पीने के सामान में नशे का डोज देकर यात्रियों का सामान लूटकर बदमाश फरार हो जाते थे।
बेलीपार पुलिस में मुस्तैदी दिखाते हुए शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात है कि गैंग सरगना अपनी पत्नी और बिहार के दोस्त के साथ जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देता था। सीओ के मुताबिक लिफ्ट देने के दौरान दोस्त ड्राइवर की भूमिका में आ जाता था। जबकि पति-पत्नी के एक साथ होने की वजह से यात्रियों को इनकी करतूत का अंदेशा नहीं होता था।












Click it and Unblock the Notifications