व्यापारी ने घर के बाहर पार्क की बोलेरो गाड़ी और चला गया सोने, देखिए सीसीटीवी में क्या हुआ रात को

गोरखपुर। यूपी के बस्ती जिले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां छावनी थाना क्षेत्र में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड पर एक घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी को चोर बड़े आराम से चोरी कर ले गए। कस्बा निवासी गणेश सोनी की कस्बे में ही सराफा की दुकान है। वह घर के सामने अपनी बोलेरो गाड़ी खड़ी कर लॉक कर घर के अंदर सोने चले गए।

watch cctv, robber unlocked bolero car and fled away

रात को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चोरों ने बोलेरो का लॉक खोल लिया और गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों ने बगल में ही खड़ी एक और बोलेरो का लॉक खोलने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए।

watch cctv, robber unlocked bolero car and fled away

घटनास्थल से छावनी थाने की दूरी मात्र 80 मीटर है। घटना की तहरीर गणेश सोनी ने छावनी पुलिस को दे दी है। घटना से बाजार के व्यवसायियों में दहशत है। सुबह छावनी बाजार के व्यवसायी छावनी थाने पर पहुंच गए और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+