'मैंने निषादों के लिए संसद में उठाई है आवाज.. ', सांसद रवि किशन ने ऐसा क्याें कहा?
Ravi Kishan News Uttar Pradesh: देश में 6 चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें चरण में जिन जगहों पर मतदान होना है उनमें एक है गोरखपुर लोकसभा सीट। सीएम सिटी गोरखपुर के सांसद हैं रवि किशन शुक्ला। बीजेपी ने दोबारा इन पर भरोसा जताया है। वन इंडिया हिंदी ने सांसद रवि किशन से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों चर्चा की।
मैंने निषादों के लिए उठाई है आवाज
सांसद रवि किशन ने केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का विकास किया है। चाहे वह निषाद हो, दलित हो या अन्य वर्ग। मैंने संसद में भी निषाद समाज के हित के लिए आवाज उठाई है। एक बिल प्रस्तुत कर चुका हूं। इसके पास होने के बाद निषाद समाज को बीमा का बड़ा लाभ मिलेगा।

सबसे ज्यादा पूछ चुका हूं प्रश्न
सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने मुझे रिकार्ड मतो से सांसद बनाया। इस बार भी इनका आशीर्वाद मिलेगा। मैंने भी यहां की कर समस्या को संसद में रखा और यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयत्न किया। मैं पहली बार में ही सबसे ज्यादा प्रश्न पूछने वाला सांसद बन गया हूं। मैं यहां की जनता के लिए हमेशा आवाज उठाता रहूंगा।
मोदी सरकार फिर आएगी
सांसद ने कहा कि इस बार भी जनता पीएम मोदी व सीएम योगी के विकास कार्यों पर मुहर लगा रही है। विकास को प्राथमिकता दे रही है। फिर से मोदी सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications