Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी ने लिया खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा
उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले खिचड़ी मेले का जायजा लिया।

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। सर्वप्रथम दोनों ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
खिचड़ी मेले की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्य सचिव व डीजीपी ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन के बाद मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी ने पूरे वर्तमान समय में चल रहे खिचड़ी मेले की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं,इसके बारे में अवगत कराया। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार व कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने पुलिस व प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।
मुख्य सचिव ने कहा कि खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्हें यहां किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगाी। यह मेला एक नए उत्तर प्रदेश का एहसास कराएगा।
डीजीपी ने कहा कि खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भीड़ में किसी तरह की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी निगरानी करेंगी। ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
समीक्षा बैठक मुख्य सचिव व डीजीपी ने सभी आला अधिकारियों के साथ कमिश्नर सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें खिचड़ी मेले को लेकर की जा रही सभी तैयारियों पर चर्चा हुई । जिसमें बेहतर यातायात व्यवस्था,साफ-सफाई,आवागमन,सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी।
इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार , डीआईजी जे रविन्द्र गौड़, कमिश्नर रवि कुमार एनजी,डीएम कृष्ण करुणेश ,एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर,एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई, सीडीओ संजय मीना, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, गीडा सीईओ पवन अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications