UPPSC LT Grade Teachar Vacancy: इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, ये हैं पात्रता की शर्तें,इतने पदों पर होगी भर्ती

UPPSC LT Grade Teachar Vacancy 2025 Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं। खासकर उनके लिए जो शिक्षक बनना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही भर्ती करने जा रहा है।


इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कुल 7466 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जिसमें 4860 पद पुरुषों और 2525 पद महिलाओं और 81 पद दिव्यागजनों के लिए आरक्षित हैं।

uppcs

इस तारीख से होगा आवेदन

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। सुधार के लिए 4 सितंबर का समय है।


आयु सीमा

आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। इससे पहले आयोग ने मार्च, 2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और चयन प्रक्रिया एकल परीक्षा के माध्यम से पूरी की थी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। एकल परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर चयनितों की मेरिट बनाई गई थी। अब वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय प्रश्न की प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+