बिजली संकट: गोरखपुर में आमजन मानस बेहाल, बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप, दो सौ संविदा कर्मी बर्खास्त

गोरखपुर में बिलजी आपूर्ति ठप होने से आमजन को कई समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। घरों में पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने दो सौ संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।

bijali

Gorakhpur News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से गोरखपुर में आमजन मानस बेहाल है। समस्याएं इस कदर बढ़ गयी हैं कि चारो तरफ हाहाकार है। लोग पानी सहित कई आवश्यक संसाधनों के लिए तरस रहें हैं। बीमार लोगों की समस्याएं और बढ़ गयी हैं। बिजली घर बंद हैं। बिजलीकर्मी अपनी जिद पर अडे हैं। 48 घंटे से अधिक समय से बिजली सेवा बाधित है। बिजली निगम को बीस करोड़ का नुकसान हुआ है।

बिजली कर्मियों की हड़ताल से चार लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। लोगों के बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद हो चुके हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए दस रुपये देने पड़ रहे हैं। इसके लिए पूरी तरह पर्ची की व्यवस्था की गयी है। एक हजार से अधिक मोबाइल गुलरिहा की कुछ दुकानों पर चार्ज हो चुके हैं।

प्रशासन पूरी तरह फेल
बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में प्रशासन पूरी तरह फेल है। गुरुवार से ही यह समस्या होने के बाद अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पायी है। जिससे आमजन में आक्रोश है। गोरखपुर में बिजली निगम के कुल 4629 कर्मचारी हैं। जिनमें 2397 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

यह हुई कार्रवाई सरकार ने गोरखपुर जोन में 207 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। गोरखपुर में मोहदृदीपुर स्थित ​चीफ इंजीनियर दफ्तर पर अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है।

गोरखपुर के पादरी बाजार, शिवपुरसाहब, सरस्वतीपुरम, गायत्रीपुरम, शाहपुर, इंडस्ट्रियल इस्टेट, तारामंडल, सर्किट हाउस, रानीडिहा, दिव्यनगर, कुंतीनगर, विश्वविद्यालय, विकास नगर समेत अन्य बिजलीघरों में आपूर्ति ठप है।

Recommended Video

      गोरखपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+