UP Nikay Chunav Gorakhpur: महापौर सीट सामान्य होने से बढ़ी हलचल, देखें वार्डो की आरक्षण लिस्ट

Nagar Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। गोरखपुर में चार मई को मतदान होगा। यहां मेयर पद सामान्य है।

up

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गयी है। गोरखपुर मेयर पद सामान्य घोषित किया गया है। जिससे सभी वर्ग के लोग चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों में हलचल तेज हो गयी है। इसके साथ ही गोरखपुर नगर निगम के तहत आने वाले 80 वार्डों की की आरक्षित सीटों की सूची जारी हो गयी है। गोरखपुर में चार मई को मतदान होगा।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1994 में नगर निगम के गठन के बाद से मेयर की सीट तीन बार अन्य पिछड़ा वर्ग, एक बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और एक बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित रही है। एक बार भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार एक ट्रांसजेंडर अमरनाथ यादव उर्फ आशा देवी मेयर बनी थी। 12 फरवरी 1989 से 22 फरवरी 1994 तक पवन बथवाल नगर प्रमुख थे। उन्हीं के कार्यकाल में नगर महा पालिका से नगर निगम वजूद में आया था। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा के राजेंद्र शर्मा नगर निगम के पहले मेयर बने थे।

साल 2000 में पहली बार ट्रांसजेंडर अमरनाथ यादव उर्फ आशा देवी चुनाव जीतकर मेयर बनीं। तब यह पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। साल 2006 के चुनाव में मेयर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा से अंजू चौधरी मेयर चुनी गईं। वर्ष 2012 के चुनाव में मेयर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई। इस बार भाजपा से सत्या पांडेय मेयर निर्वाचित हुईं। साल 2017 में मेयर की सीट फिर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा के टिकट पर सीताराम जायसवाल मेयर बने।

गोरखपुर में वार्डो का आरक्षण नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गयी है। लच्छीपुर को छोड़कर किसी वार्ड का आरक्षण नहीं बदला है। इस सूची के मुताबिक, सामान्य के लिए 34, महिला के लिए 18, पिछड़ा वर्ग के लिए 14 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए चार और अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: सीएम सिटी में जाने किसके खाते में गई महापौर की सीट...

    वार्डों के आरक्षण की स्थिति महादेव झारखंडी-पिछड़ा वर्ग, बाबा राघवदास नगर-महिला, रानीडीहा-अनुसूचित जाति महिला, मदन मोहन मालवीय नगर-पिछड़ा वर्ग, बाबा गंभीरनाथ नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, खोराबार-अनुसूचित जाति महिला, महादेव झारखंडी 2-पिछड़ा वर्ग, चरगांवा-अनुसूचित जाति महिला, नकहा-अनुसूचित जाति, माधवनगर-पिछड़ा वर्ग, बड़गो - अनुसूचित जाति, अशोक नगर-महिला, संझाई-अनुसूचित जाति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग, हनुमंत नगर-अनुसूचित जाति, दिग्विजय नगर-अनारक्षित, शिवपुर-अनुसूचित जाति, गायत्रीनगर-महिला, गोपालपुर-महिला, लच्छीपुर-महिला, मोहनपुर-पिछड़ा वर्ग, तुलसीराम पश्चिमी-अनारक्षित, शहीद शिवसिंह क्षेत्रीनगर-पिछड़ा वर्ग, मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, गिरधरगंज-अनारक्षित, बेतियाहाता-अनारक्षित, जटेपुर-अनारक्षित, मानसरोवर नगर-अनारक्षित, पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर-पिछड़ा वर्ग महिला, गुलरिहा-महिला, हरसेवकपुर-महिला, शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला, नरसिंहपुर-पिछड़ा वर्ग महिला, विश्वकर्मापुरम बौलिया-अनारक्षित, सालिकरामनगर-महिला, लोहियानगर-अनारक्षित, भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला, कान्हा उपवन नगर-अनारक्षित, गायघाट-अनारक्षित, कृष्णानगर-अनारक्षित, माधोपुर-अनारक्षित, महाराणा प्रताप नगर- महिला, शाहपुर-महिला, बसंतपुर-अनारक्षित, मैत्रीपुरम-अनारक्षित, शक्तिनगर-महिला, महात्मा ज्योतिबा फूले नगर-महिला, धर्मशाला बाजार-पिछड़ा वर्ग, बेनीगंज रूद्रपुर-महिला, कल्याणपुर-अनारक्षित, देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, विजय चौक-अनारक्षित, रामजानकी नगर-अनारक्षित, उर्वरक नगर-अनारक्षित, बंधू सिंह नगर-पिछड़ा वर्ग, रघुपति सहाय फिराक नगर-पिछड़ा वर्ग, रायगंज-अनारक्षित, सूरजकुंड धाम नगर-पिछड़ा वर्ग, आत्माराम नगर-अनारक्षित, विकास नगर-अनारक्षित, साहबगंज-अनारक्षित, माया बाजार-अनारक्षित, जगरनाथपुर-पिछड़ा वर्ग, विष्णुपुरम-अनारक्षित, कृष्ण मोहन पांडेय नगर-अनारक्षित, नेताजी सुभाष नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, सरदार भगत सिंह नगर-अनारक्षित, महर्षि दधीचि नगर-पिछड़ा वर्ग, श्रीराम चौक-महिला, चंद्रशेखर आजाद चौक-अनारक्षित, आर्य नगर-अनारक्षित, सिविल लाइन 2-अनारक्षित, शिवजी नगर-अनारक्षित, संत झूलेलाल नगर-पिछड़ा वर्ग, शिवाजी नगर- महिला, घंटाघर-अनारक्षित, गीताप्रेस नगर-अनारक्षित, पुराना गोरखपुर-अनारक्षित, सिविल लाइन 1-अनारक्षित, 80 राप्तीनगर-महिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+