ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी 'संसद' की गरिमा: सीएम योगी
CM Yogi News Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी। सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि जनप्रिय, मृदुभाषी राजनेता श्री ओम बिरला जी को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हृदयतल से बधाई!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा-पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर 'संसद' की गरिमा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

गौरतलब है कि ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। राजग की तरफ से मंगलवार को उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बुधवार को ध्वनिमत से वे अध्यक्ष चुन लिए गए।
राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने वाले ओम बिरला बीजेपी नेतृत्व की पहली पसंद बन गए हैं। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने और मंत्रिमंडल के गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष के लिए कई नाम चर्चा में आए लेकिन ओम बिरला का नाम टॉप रहा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कई पूर्व मंत्रियों को फिर से कैबिनेट में स्थान दिया था। उससे यह साफ हो गया था कि ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी फिर से मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications