रवि किशन को गरीबों के पसीनों से आती है बदबू- काजल निषाद
Exclusive Interview Of Kajal Nishad: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। इस सीट पर बीजेपी ने जहां दोबारा रवि किशन पर भरोसा जताया है वहीं इंडिया गठबंधन ने काजल निषाद को सपा प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतारा है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद से खास बातचीत की । इस दौरान काजल निषाद ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही सांसद रवि किशन पर भी कई सवाल खड़ा किए।
जब अपनो को नहीं दे रहे न्याय तो दूसरों को क्या देंगे
इस सरकार में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। ये बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं का नारा देते हैं लेकिन खुद की बेटी को न्याय नहीं दे रहे हैं। खुद की पत्नी के मंगलसूत्र का लाज नहीं रख रहे हैं। उनकी पत्नी उनकी बेटी फोटो वीडियो लेकर न्याय की गुहार लगा रही हैं। उनकी बेटी कहती है कि ये मेरे पापा हैं मैं डीएनए टेस्ट कराऊंगी। लेकिन इन पर कोई असर नहीं। खुद की बेटी और पत्नी को जब ये न्याय नहीं दे रहे तो दूसरों को क्या देंगे।

गरीबों के पसीने से आती है बदबू
काजल निषाद ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मुझे गरीबों और निषादों के पसीने से बदबू आती है। तो फिर ये इनक वोट मांगने क्यों आते हैं। कैसे मिलेगा वोट?
Recommended Video
सांसद निधि का दें हिसाब
काजल निषाद ने कहा कि रवि किशन ने अपने कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया। इनके नाम का एक पत्थर भी कही नहीं लगा है। इन्होंने सांसद निधि कहा खर्च की इसका हिसाब दें। जनता हिसाब मांग रही है।
मैं यहां की बहू हूं, रवि किशन बाहरी हैं
काजल निषाद ने कहा कि मैं आपकी बेटी हूं बहूं हूं। गोरखपुर मेरा घर है। मैं भवौपार की रहने वाली हूं। रवि किशन तो बाहरी हैं। वह जौनपुर के रहने वाले हैं। सांसद फिल्मों में बहुरिया बनकर नाचते हैं मैं यहां की बहुरिया हूं।












Click it and Unblock the Notifications