Nepal bus Hadasa: गोरखपुर की बस में सवार होकर काठमांडू से पोखरा जा रहे थे पर्यटक, हादसे में 14 की मौत
Nepal bus Hadasa News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की केसरवानी ट्रैवल की बस बुक कर महाराष्ट्र के 42 पर्यटक नेपाल की यात्रा पर निकल जाते है। उनकी बस काठमांडू से पोखरा के मार्ग पर होती है। शुक्रवार सुबह बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिसने 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, चारु नाम की एक महिला गोरखपुर केसरवानी ट्रैवल से दो बस और एक ट्रेवलर बुक करती है। इसके बाद इन बसों को प्रयागराज स्टेशन भेजा गया। वहां से 110 पर्यटक जो महाराष्ट्र के रहने वाले थे, पहले चित्रकूट गए। इसके बाद अयोध्या होते हुए लुंबनी और फिर पोखरा के लिए निकल गए।

Gorakhpur News: DDU University में इन विषयों में नियुक्ति लिए जानिए कितने सहायक आचार्यों ने दी परीक्षा
काठमांडू से पोखरा जाते समय मुखलिसपुर के पास बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। जिसमे गोरखपुर के रहने एक चालक सहित 14 लोगों के मरने की सूचना मिली है।
जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, "यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications