कांसबहाल-राजगांगपुर खंड के मध्य हो रहे कार्य के चलते रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट टर्मिनेशन रहेंगी ये ट्रेनें
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के कांसबहाल-राजगांगपुर खंड के मध्य समपार संख्या-221 के सामान्य ऊँचाई के सबवे (एन.एच.एस.) के लाॅन्चिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाॅक लेने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
रि-शिड्यूलिंग
-विशाखापट्टणम से 05 जून, 2024 को चलने वाली 18311 विशाखापट्टणम-बनारस एक्सप्रेस विशाखापट्टणम से 02 घंटे 45 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
-सम्बलपुर से 05 जून, 2024 को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस सम्बलपुर के स्थान पर हटिया से चलाई जायेगी। यह गाड़ी सम्बलपुर-हटिया के मध्य निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 04 जून, 2024 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस सम्बलपुर के स्थान पर हटिया पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी हटिया-सम्बलपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 31 मई, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12792 में 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को वन स्टाफ सेन्टर प्रयागराज को सुपुर्द किया गया।
30 मई, 2024 को स्टेशन मास्टर, बभनान से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बभनान को स्टेशन परिसर में 15 वर्ष की एक लड़की गुमसुम हालत में बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोंडा को सुपुर्द किया गया।
31 मई, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-12211 से भागकर जा रही 15 वर्ष की एक लड़की को सुरक्षित उतारा गया। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
31 मई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 65 वर्ष का एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में मिला जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल देवरिया भर्ती कराया गया। उक्त व्यक्ति के परिजन के उपस्थित होने पर उन्हे सुर्पुद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications