Indian Railway: जलपाईगुड़ी-लुधियाना पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर आई नई अपडेट, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से 04 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार को निम्नवत किया जायेगा।
04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी 04 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 10.00 बजे प्रस्थान कर बारसोई से 11.52 बजे, कटिहार से 13.25 बजे, खगड़िया से 15.25 बजे, समस्तीपुर से 17.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.50 बजे, हाजीपुर से 18.45 बजे, छपरा से 20.30 बजे, सीवान से 21.20 बजे, देवरिया सदर से 22.21 बजे, गोरखपुर से 23.40 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 05.30 बजे, बरेली से 09.40 बजे, मुरादाबाद से 10.23 बजे, सहारनपुर से 13.35 बजे, अम्बाला कैंट से 14.50 बजे एवं ढंडारी कलां से 16.25 बजे छूटकर लुधियाना 16.55 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी/साधारण कुर्सीयान के 08 (साधारण कुर्सीयान अनारक्षित होंगे), शयनयान श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित चेयरकार के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications