Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआँ-हावड़ा एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05060/05059 लालकुआँ-हावड़ा-लालकुआँ विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 05 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा हावड़ा से 07 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05060 लालकुआँ-हावड़ा विशेष गाड़ी 05 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोलागोकरननाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी से 12.35 बजे, किऊल से 14.37 बजे, झाझा से 16.35 बजे, जसीडीह से 17.54 बजे, मधुपुर से 18.24 बजे, चितरंजन से 19.20 बजे, आसनसोल से 20.04 बजे, दुर्गापुर से 20.35 बजे, बर्द्धमान से 21.39 बजे तथा बैण्डेल से 22.36 बजे छूटकर हावड़ा 23.45 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: उदयपुर सिटी-न्यू जलपाई गुड़ी और दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को लेकर आई नई अपडेट
वापसी यात्रा में, 05059 हावड़ा-लालकुआँ विशेष गाड़ी 07 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 05.10 बजे प्रस्थान कर बैण्डेल से 06.09 बजे, बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.29 बजे, आसनसोल से 09.01 बजे, चितरंजन से 09.26 बजे, मधुपुर से 10.08 बजे, जसीडीह से 11.05 बजे, झाझा से 12.04 बजे, किऊल से 13.02 बजे, बरौनी से 14.45 बजे, समस्तीपुर से 15.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.55 बजे, हाजीपुर से 17.55 बजे, छपरा से 20.00 बजे, सीवान से 20.55 बजे, थावे से 21.40 बजे, तमकुही रोड से 22.15 बजे, पडरौना से 22.52 बजे, कप्तानगंज से 23.52 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.05 बजे, खलीलाबाद से 01.42 बजे, बस्ती से 02.10 बजे, गोंडा से 04.10 बजे, बुढ़वल से 05.12 बजे, सीतापुर से 07.10 बजे, लखीमपुर से 08.04 बजे, गोलागोकरननाथ से 08.30 बजे, मैलानी से 09.00 बजे, पूरनपुर से 09.50 बजे, पीलीभीत से 10.55 बजे, भोजीपुरा से 12.05 बजे तथा किच्छा से 12.55 बजे छूटकर लालकुआँ 13.55 बजे पहुँचेगी।
Indian Railway: आम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित हुए 6 हजार करोड़ से अधिक, जानिए किस मद में मिला कितना?
इस गाडी में 05 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2024 तक जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे। इसके उपरांत इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications