Indian Railway: पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचलन 27 अप्रैल से

Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01411/01412 पुणे-गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 27 अप्रैल, 2024 को पुणे से तथा 28 अप्रैल,2024 को गोरखपुर से 01-01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01411 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 27 अप्रैल,2024 को पुणे से 06.30 बजे प्रस्थान कर हडपसर से 06.40 बजे, दौंड काॅर्ड लाइन से 07.40 बजे, अहमदनगर से 08.55 बजे, कोपरगांव से 10.35 बजे, मनमाड जं. से 11.50 बजे, भुसावल से 14.40 बजे, खंडवा से 17.40 बजे, इटारसी से 20.00 बजे, भोपाल से 21.50 बजे, दूसरे दिन बीना से 00.50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 02.40 बजे, उरई से 04.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.40 बजे, गोंडा से 11.50 बजे तथा बस्ती से 13.15 बजे छूटकर गोरखपुर 14.50 बजे पहुंचेगी।

train

Indian Railway: प्रयागराज स्टेशन पर हो रहे कार्य के चलते रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
वापसी में 01412 गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल, 2024 को गोरखपुर से 18.20 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 19.30 बजे, गोंडा से 21.15 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.55 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02.00 बजे, उरई से 03.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 06.20 बजे, बीना से 09.05 बजे, भोपाल से 11.25 बजे, इटारसी से 13.00 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, भुसावल से 20.40 बजे, मनमाड जं. से 23.55 बजे, तीसरे दिन कोपरगांव से 01.05 बजे, अहमदनगर से 03.18 बजे, दौंड कार्ड लाइन से 05.15 बजे तथा हडपसर से 06.15 बजे छूटकर पुणे 06.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 01 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+