Indian Railway: गोंडा-तुलसीपुर मेला स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05077/05078 गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी गोंडा से 09 से 23 अप्रैल, 2024 तक तथा तुलसीपुर से 10 से 24 अप्रैल, 2024 तक 15 फेरों के लिए चलाई जायेगी।
05077 गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 09 से 23 अप्रैल, 2024 तक गोंडा से 21.50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22.12 बजे, इंटियाथोक से 22.34 बजे, भवानीपुर कलां से 22.45 बजे, बलरामपुर से 22.56 बजे, झारखंडी से 23.04 बजे, गैंजहवा से 23.14 बजे, कौवापुर से 23.28 बजे तथा लक्ष्मणपुर हाल्ट से 23.35 बजे छूटकर दूसरे दिन तुलसीपुर 00.15 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: चैत्र नवरात्रि मेला अवसर पर मैहर स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव,देखें पूरी डिटेल
वापसी में 05078 तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 10 से 24 अप्रैल, 2024 तक तुलसीपुर से 02.40 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर हाल्ट से 02.51 बजे, कौवापुर से 03.02 बजे, गैंजहवा से 03.14 बजे, झारखंडी से 03.26 बजे, बलरामपुर से 03.36 बजे, भवानीपुर कलां से 03.49 बजे, इंटियाथोक से 04.00 से सुभागपुर से 04.20 बजे छूटकर गोंडा 05.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 कोच लगाये जायेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिये 05 से 07 अप्रैल, 2024 तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोल्फ कोर्स एवं रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में चल रहे छठवें खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन 06 अप्रैल, 2024 को प्रातः 07 बजे वाकाथन का शुभारम्भ महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने हरी झण्डी दिखाकर किया। वाकाथन में मुख्यालय एवं मंडलों के रेल अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त बास्केट बाॅल (महिला वर्ग), फुटबाॅल, क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिन्टन, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम, चेस फन गेम्स आदि के मैच खेले गये तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications