Indian Railway: बान्द्रा टर्मिनस-लालकुआँ स्पेशल ट्रेन को लेकर आई नई अपडेट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बान्द्रा टर्मिनस एवं लालकुआँ के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचलन किया जायेगा। इसके संचलन का शुभारम्भ 13 अक्टूबर, 2024 रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 09015 बान्द्रा टर्मिनस-लालकुआँ उद्घाटन विशेष गाड़ी को निम्नवत चलाकर किया जा रहा है।
09015 बान्द्रा टर्मिनस-लालकुआँ उद्घाटन विशेष गाड़ी 13 अक्टूबर, 2024 रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16.20 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 16.46 बजे, वापी से 18.24 बजे, सूरत से 19.46 बजे, वडोदरा से 21.36 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 02.15 बजे, कोटा से 05.40 बजे, सवाई माधोपुर से 07.10 बजे, भरतपुर से 09.30 बजे, मथुरा जं. से 11.05 बजे, हजरत निजामुद्दीन से 13.45 बजे, गाजियाबाद से 14.32 बजे, हापुड़ से 15.20 बजे, अमरोहा से 16.20 बजे, मुरादाबाद से 17.15 बजे, रामपुर से 17.50 बजे तथा रुद्रपुर सिटी से 18.40 बजे छूटकर लालकुआँ 19.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, जनरेटर सह लगेज यान का 01, एस.एल.आर.डी. का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर तथा लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर 01 से 15 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, स्वच्छता पखवाड़ा के तेरहवें दिन 13 अक्टूबर, 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे पर 'स्वच्छ प्रतियोगिता' थीम के अन्तर्गत लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के अन्तर्गत लखनऊ मंडल में 'स्वच्छ प्रतियोगिता' थीम के तहत विभिन्न स्थलों पर निबन्ध, रंगोली, कला प्रतियोगितायें एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ई.एन.एच.एम. विभाग के अन्तर्गत गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग एवं लखनऊ जं. स्टेशनों एवं विभिन्न स्थलों पर निबन्ध, रंगोली एवं कला प्रतियोगितायें आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों एवं सफाई मित्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर तथा लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर 01 से 15 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, स्वच्छता पखवाड़ा के तेरहवें दिन 13 अक्टूबर, 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे पर 'स्वच्छ प्रतियोगिता' थीम के अन्तर्गत लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications