DDU University में 9 केंद्रों पर सोमवार को आयोजित होगी RET परीक्षा,इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2023 सोमवार को परिसर स्थित 9 केंद्रों पर आयोजित होगी। परिसर में केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी । कल 23 विषयों के 3668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

यह परीक्षा वर्ष 2023 में आयोजित की गई थी लेकिन समान अनुक्रमांक जैसी तकनीकी गड़बड़ियों और परीक्षा में अव्यवस्था की शिकायतों के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन इसे लेकर संवेदनशील और सख्त रुख अपना रहा है ताकि परीक्षाएं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हों । इसी के दृष्टिगत प्रशासन ने सोमवार को परिसर में अवकाश घोषित किया है।

ddu

मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय ने आज फिर सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहन मुख्य द्वार स्थित स्टैंड पर ही खड़े करेंगे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, बैग, स्मार्ट वॉच, घड़ी, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरण ले जाना सर्वथा प्रतिबंधित हैं।

सोमवार को सुबह की पाली में 10 विषयों के 1633 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जबकि शाम की पाली में 13 विषयों के 2035 पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मंगलवार को 13 विषयों के कुल 897 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

विश्वविद्यालय में एमएड ,बीपीएड तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई।रात्रि 8 बजे तक दो सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने च्वाइस लॉक कर लिए थे। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी।

आज उन सभी पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज में भी, जिनमें प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, में भी प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो गई। इन कोर्सेज में पंजीकृत 536 अभ्यर्थियों में से 71 ने आज शुल्क भी जमा कर दिया। ऐसे अभ्यर्थी 1 अगस्त से संबंधित विभागों में प्रमाणपत्रों के सत्यापन हेतु उपस्थित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+