DDU University News Gorakhpur: शोध पात्रता परीक्षा RET का परिणाम जारी,देखें पूरी डिटेल
RET Result DDU University Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। सफल अभ्यर्थी संबंधित विभागों में 4 से 7 अक्टूबर 2024 के बीच समस्त अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि रेट 2023 परीक्षा के परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर शनिवार सुबह से देखे जा सकेंगे। विभागों में प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

उल्लेखनीय है कि कुल 36 विषयों में पूर्णकालिक शोध कार्यक्रम हेतु परिसर की 391 और महाविद्यालयों की 413 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी।
पहले आयोजित लिखित परीक्षा में अर्हता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया विगत 9 से 13 सितंबर तक संबंधित विभागों में संपन्न हुई थी । दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications