Gorakhpur News: DDU University ने अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए की यह खास पहल

DDU News Gorakhpur: अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने तथा उन्हें कम दर पर उत्कृष्ठ सुविधा लिए वित्त समिति की बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री छात्रावास का कुल शुल्क प्रति सेशन (सत्र) कम कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी अन्य छात्रावासो का कुल शुल्क एक समान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। पहले नए निर्मित आर पी शुक्ला छात्रावास, स्पोर्ट्स छात्रावास तथा न्यू अलखनंदा छात्रावास का शुल्क अन्य छात्रावास से अधिक था।

पहले अन्तर्राष्ट्रीय छात्रावास का शुल्क प्रति सेशन ₹43,500 तथा काशनमनी के रूप में एकबार ₹5000 का प्रावधान था। कुल शुल्क ₹ 48,500 था।

ddu

Gorakhpur News: DDU University ने प्रथम ईडब्ल्यूएस एवं विशेष क्षैतिज आरक्षण को लेकर जारी की यह जरूरी सूचना
वित्त समिति ने अब अन्तर्राष्ट्रीय छात्रावास में सिंगल रूम के लिए प्रति सत्र शुल्क की काम कर के ₹34,000 तथा काशनमनी के रूप में एकबार ₹5000 का प्रावधान कर दिया है। अब कुल शुल्क कम ही कर ₹ 39,000 हो गया है। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय छात्रावास में शेयरिंग रूम का भी प्रावधान किया गया है, जिसका कुल शुल्क ₹ 33,000 हो गया है।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में हम अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना चाहते हैं। प्रवेश के लिए ज्यादातर नेपाल तथा बांग्लादेश के विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने छात्रावास की फीस कम की है जिससे उन्हें कम दर में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए।
इसके साथ ही वित्त समिति ने अपने निर्णय में नए निर्मित आरपी शुक्ला छात्रावास, स्पोर्ट्स छात्रावास तथा न्यू अलखनंदा छात्रावास का शुल्क अन्य छात्रावास जैसे स्वामी विवेकानंद, संत कबीर, गौतम बुद्ध, नाथ चंद्रावत, रानी लक्ष्मीबाई तथा अलख नंदा छात्रावास के समान ही कर दिया है।

Gorakhpur News: DDU University ने प्रथम ईडब्ल्यूएस एवं विशेष क्षैतिज आरक्षण को लेकर जारी की यह जरूरी सूचना
अब सभी छात्रावासो का सिंगल सीटर रूम का प्रत्येक सत्र का शुल्क बिना मेस सुविधा के ₹9,400 होगा जिसमें एकबार ₹1,500 कसानमनी शामिल है। वहीं छात्रावासो का डबल/ट्रिपल सीटर रूम का शुल्क बिना मेस सुविधा के ₹8,200 होगा जिसमें एकबार ₹1,500 कसानमनी शामिल है। मेस शुल्क प्रति माह ₹ 3025 रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+