DDU University के सभी विभाग चलाएंगे वैल्यू एडेड कोर्स, अंग्रेजी विभाग से होगी शुरुआत, होगा यह फायदा
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्रों को शैक्षणि बीबीक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त , विभिन्न वैल्यू एडेड कोर्सेज (मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम) कराए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणा से छात्र हित में चलाए जाएंगे जिससे उनका उत्तरोत्तर विकास हो सके।
मूल्य वर्धित कार्यक्रम ऐसे पाठ्यक्रम या गतिविधियाँ हैं जो छात्र छात्राओं के नियमित पाठ्यक्रम से परे उनके कौशल, ज्ञान और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। मूल्य-वर्धित कार्यक्रम छात्रों के लिए अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन उनकी अत्यधिक अनुशंसा की जाती है, क्योंकि वे रोजगार के क्षेत्र में उन्हें कई लाभ और नवीन अवसर प्रदान कर सकते हैं।

Indian Railway News: सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन संचलन 1 मई से, देखें पूरी डिटेल
वे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, उद्योग अंतर्दृष्टि, प्रमाणन, नेटवर्किंग और कैरियर मार्गदर्शन प्राप्त करने में आशातीत मदद कर सकते हैं। मूल्य-वर्धित कार्यक्रम छात्रों को रचनात्मकता, नवाचार, समस्या-समाधान, टीम वर्क, आत्मविश्वास और नैतिकता जैसी व्यक्तिगत और व्यावसायिक विशेषताओं को विकसित करने में भी मदद कर सकते हैं। उक्त पाठ्यक्रम को अंग्रेजी विभाग द्वारा कुलपति प्रो पूनम टंडन की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 15 मई को प्रारंभ किया जायेगा। इसका विषय कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनेलिटी डेवलपमेंट ( संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास) है।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि 1 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों , जैसे प्रभावी बोलने एवं सुनने की कुशलता, इमोशनल इंटेलिजेंस, पब्लिक स्पीकिंग, स्वजागरुकता, बेहतर प्रस्तुतिकरण, समय प्रबंधन, टीम वर्क, रचनात्मकता एवं नवाचार जैसे विषयों को शामिल किया गया है। प्रो. शुक्ला ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में विभाग के प्रो. अवनीश राय एवं डा. शायका तंजील सहसमन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण पूर्णतया नि:शुल्क है। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी निर्गत किया जायेगा। प्रो. शुक्ला ने बताया कि गूगल फॉर्म से विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ अपना पंजीकरण करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications