DDU University Gorakhpur: फार्मेसी,एमएस और बीसीए कोर्सेज के लिए आवेदन अब 5 तक, जानिए कब होगी प्रवेश परीक्षा?

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विष्वविद्यालय में इस वर्ष से आरंभ हुए बी फार्मा, डी फार्मा , एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित होगी।

इन कोर्सेज के लिए प्रवेश की आज अंतिम तिथि थी
डी, फार्मा की 66 सीटें के लिए अब तक 416 आवेदन आए हैं। बी, फार्मा के लिए भी 66 सीटें निर्धारित हैं जिनके लिए अब तक 454 आवेदन आए हैं। इसी तरह नाईलेट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से संचालित होने वाले एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की 33 सेटों के लिए अब तक 38 तथा बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के लिए अब तक 220 आवेदन पंजीकृत हुए हैं।

ddu

अभ्यर्थियों द्वारा किए गए प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन ने इन कोर्सेज में आवेदन की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

*अंतिम काउंसलिंग के लिए अब 1 सितंबर तक च्वाइस लॉक कर सकेंगे अभ्यर्थी*
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि विभिन्न नियमित एवं स्ववित्तपोषित कोर्सेज में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 28 अगस्त को शुरू हुई अंतिम काउंसलिंग के लिए चॉइस लॉक की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 1 सितंबर तक च्वाइस लॉक कर सकेंगे। सीटों से कम आवेदन वाले विषयों हेतु आवेदन भी अब 1 सितंबर तक किए जा सकेंगे।

" पहली बार शुरू हुए फार्मेसी,बीसीए और एम एस कोर्सेज के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यस्तता के कारण अनेक अभ्यर्थियों ने अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। व्यापक अभ्यर्थी हित के मद्देनजर इसे 5 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।"

प्रो पूनम टंडन, कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+