Gorakhpur News: DDU University ने इस खास तरीके से पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय, गोरखपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग में *43 वें दीक्षांत समारोह 2024* के अंतर्गत *पोस्टर (पर्यावरण संबंधी) प्रतियोगिता* का आयोजन हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. अनुभूति दूबे (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर) ने प्रतियोगियों के द्वारा बनायें गये उत्कृष्ट पोस्टर्स की सराहाना की. छात्रों द्वारा बनाये गये पोस्टर्स में पर्यावरण संबंधी विभिन्न मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, वनीकरण, प्रदूषण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण जैसे मुद्दे पर उत्कृष्ट पोस्टर्स का प्रदर्शन किया.

यह पूरा कार्यक्रम शिक्षाशास्त्र विभाग के अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता चौधरी एवं कार्यक्रम सह- संयोजक श्रीमती ज्योति बाला के प्रयासों के फलस्वरूप कार्यक्रम अच्छा हो पाया.
कार्यक्रम में प्रो. सुनीता दूबे, प्रो. सुषमा पाण्डेय, प्रो. उदय सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. दुर्गेश पाल एवं डॉ. लक्ष्मी जायसवाल एवं डॉ. अर्जुन सोनकर एवं डॉ. अनुपम सिंह उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में विभाग के M.Ed, B.Ed, M.A. के सभी छात्र उपस्थित रहे और कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।












Click it and Unblock the Notifications