Gorakhpur News: DDU University के छात्रों को जब राज्यपाल ने दिया मेडल, कुछ ऐसा रहा रिएक्शन
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 43वां दीक्षांत समारोह महामहिम कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। मुख्य अतिथि के पिता तथा कुलपति की माता, उनके पति व पुत्री सहित शहर के गणमान्य अतिथियों ने समारोह में भागीदारी की। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को मेडल भी प्रदान किया।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने 61 विद्यार्थियों को 138 पदक, जिसमें 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 83 डोनर्स पदक शामिल है, प्रदान किए। पदक विजेताओं में छात्राओं ने बाजी मारी। पदक विजेताओं में 49 छात्राए और 12 छात्र रहे। कुलाधिपति ने पहली बार पदक विजेता विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर इस खुशी के मौके पर उन्हें भी इस सम्मान में शामिल किया।

*166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि, 3 नेपाल के नागरिक भी शामिल*
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है। पीएचडी उपाधि धारकों में तीन नेपाल के नागरिक शामिल रहे।
*सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि*
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई, जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications