Gorakhpur News: DDU University ने LLB और BALLB को लेकर जारी की यह जरूरी अपडेट, देखें डिटेल

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के एल-एल०बी० (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, षष्ठम सेमेस्टर) एवं बी०ए० एल-एल०बी० (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, षष्ठम, सप्तम, अष्ठम, नवम्, दशम् सेमेस्टर) के जिन छात्र/छात्राओं की ट्यूटोरियल मौखिक परीक्षा/प्रैक्टिकल छूट गयी है, ऐसे छात्र/छात्राओं हेतु छूटी हुई ट्यूटोरियल मौखिक परीक्षा / प्रैक्टिकल के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://ddugu.ac.in पर आनलाइन परीक्षाफार्म भरने एवं इंडियन बैंक में नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क (रू0 2500.00, दो हजार पांच सौ रूपये मात्र, प्रति ट्यूटोरियल) जमा करने हेतु पोर्टल दिनांक 21/10/2024 से दिनांक 28/10/2024 तक खोला जा रहा है।

विश्वविद्यालय परिसर हेतु छात्रों को परीक्षाफार्म स्वंय भरना होगा तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय के अर्ह छात्रों को सम्बन्धित महाविद्यालयों के Login Password द्वारा पूरित किया जायेगा।

ddu

प्रतिवर्ष के भांति दिनांक 15.10.2024 को मनोविज्ञान विभाग , दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वियादलय में अंतराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ दिवस के उपलक्ष्य में "सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का अभ्यास करके कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय" ( IT IS TIME TO PRIORTIZE MENTAL HEALTH IN THE WORKPLACE BY PRACTICISING UNIVERSAL HUMAN VALUES) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लन एवं मलायार्पण के साथ हुआ. मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धनञ्जय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं यह कहा कि इस वर्ष के थीम के अनुरूप यदि मानसिक स्वस्थ को बेहतर बनाना है तो मानवीय मूल्यों को महत्त्व देना आवश्यक है .

अधिष्ठाता, छात्र कल्याण , प्रो अनुभूति दूबे ने कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि आज के समाज में तनाव भयप्रद होता जा रहा है, क्यूंकि अब मृत्यु के एक प्रमुख कारणों में से यह एक है . अपने उद्बोधन में प्रो . दूबे ने कहा कि मानसिक बिमारियों के लक्षण पहचानने में हम अब भी गलती कर रहे हैं, क्यूंकि प्रायः अन्य बिमारियों के लक्षण से हम मानसिक बिमारियों के लक्षण को अलग नही कर पाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी से सर्वोपरि हमे मानसिक स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता में रखना होगा .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+