Gorakhpur News: मर्चेंट नेवी कर्मी का देश विरोधी यह सबूत लगा एटीएस के हाथ, खुल सकते हैं कई बड़े राज
Gorakhpur News: हनीट्रैप मामले में एटीएस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसमें कई आपत्तिजनक फोटो राम सिंह के मोबाइल से मिले हैं। इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
इसके अलावा एटीएस को शक है कि राम सिंह ने शिपयार्ड में नेवल बसपर पार्ट टाइस जॉब करने के दौरान भारतीय नौसेना एयरबेस और लड़ाकू विमानों की फोटो भी पाकिस्तान से साझी की है।
मर्चेंट कर्मी राम सिंह के मोबाइल फोन से कई धार्मिक स्थल और एयरबेस की फोटो शेयर करने की जानकारियां मिली हैं। अब एटीएस की टीम. फॉरेंसिक जांच के साथ आरोपी राम सिंह से रिमांड के दौरान भी इन फोटो के बारे में पूछताछ करेगी।

इस मामले में हनीट्रैप में शामिल पाकिस्तानी युवती और उसकी सहयोगी भी एटीएस के रडार पर हैं। आरोपी राम सिंह से इस पाकिस्तानी युवती के बारे में लोकेशन समेत अन्य जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, फॉरेंसिक रिकॉर्ड आने के बाद मोबाइल के डाटा को लेकर भी पूछताछ की तैयारी है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि हनीट्रैप में शामिल पाकिस्तानी युवती का एक फोटो तक अभी मोबाइल फोन में नहीं मिला है। जबकि, कुछ दूसरे लोकेशन और महिलाओं के फोटो सामने आए हैं।
एटीएस इनके भारत कनेक्शन की भी जांच कर रही है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि गोवा में हनीट्रैप में शामिल युवती और मर्चेंट नेवी कर्मी लिविंग रिलेशनशिप में रहा करते थे। एटीएस सूत्रों ने बताया कि मर्चेंट नेवी कर्मी ने गोवा के डाबोलिम के पास भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications