UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुरवासियों में दिख रहा खासा उत्साह, देखें तस्वीरें
Gorakhpur में शांतिपूर्वक नगर निकाय चुनाव चल रहा है। मतदाताओं की भारी संख्या देखने को मिल रही है।

UP Nikay Chunav News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को हो रहे मतदान को लेकर गोरखपुरवासियों में खासा उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भारी संख्या देखने को मिल रही है। बुजुर्ग लोग, महिलाएं सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदाओं की सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिल रही है। मौसम भी मेहरबान है।
गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव एक उत्सव के रुप में नजर आ रहा है। भोर से ही चहल- पहल है। गलियां गुलजार हैं। बूथों पर लगातार मतदाताओं के आने जाने का क्रम बना हुआ है। नगर निगम समेत सभी नगर पंचायतों में एक-एक आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं जहां मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक सभी महिला हैं।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान शांति पूर्वक चल रही हैं। सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। इसलिए सभी मतदाता मतदान अवश्य करें। ताकि नगरीय विकास को और सशक्त किया जाए।

डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे जिले में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश हैं। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

गोरखपुर वार्ड 72 सिविल लाइन दो की रहने वाली रंजना, रागिनी व संध्या बताती हैं कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में तेजी से विकास हुआ है। ऐसा विकास पहले कभी नहीं हुआ था। हम विकास कार्यों को महत्व देते हैं। इस सरकार ने गोरखपुर की पूरी तस्वीर बदली हैं। वहीं नाथपुरम कॉलोनी, शाहपुर की रहने वाली रश्मि कहती हैं कि आज गोरखपुर शहर में विकास कार्यों का क्रम देखने को मिला है। शिक्षा स्वास्थ्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं।

Recommended Video

सीएम योगी ने गोरखपुर के वार्ड 78 स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय गोरखनाथ में सुबह सात बजे मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र भी दिया एंव सबसे मतदान करने की अपील की। सुबह से ही गोरखपुर नगर निकाय के गोरखनाथ, सूरजकुंड, पादरी बाजार, शाहपुर, शिवपुर सहबाजगंज, गोलघर, मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, कूड़ाघाट, तारामंडल, रुस्तमपुर सहित सभी वार्डों व नगर पंचायतों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications