Gorakhpur News: जानिए कौन हैं प्रो. अजय कुमार शुक्ल जिन्हें मिला महामना आइडल अवॉर्ड

Gorakhpur News: चौरी-चौरा प्रतिकार दिवस के अवसर पर खास कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक प्रांगण में किया गया। इस दौरान प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल को महामना आइडल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं कौन हैं प्रोफेसर शुक्ल और इन्हें यह अवॉर्ड क्यों दिया गया।

प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। वह दो दशक से अधिक समय से यहां शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ है नए प्रयोग के लिए इन्हें जाना जाता है।

ajay shukla

DDU University: 'साहित्य विमर्श’ के 15वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन
यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। अकादमिक क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने शिक्षण विधाओं में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, और समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रो. शुक्ल ने विभिन्न सामाजिक सरोकारों, जागरूकता अभियानों, और सामुदायिक विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनके प्रयासों से न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

चौरी चौरा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने उन्हें सम्मानित किया। श्रवण निषाद ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सबसे ऊपर होता है। उसे भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। प्रोफेसर शुक्ल को यह सम्मान देकर मै खुद को सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इसी तरह शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+