DDU University के ललित कला एवं संगीत विभाग ने की यह खास पहल

DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के ललित कला एवं संगीत विभाग विभाग के पांच नवोदित चित्रकारों की कलाकृतियां गोरखपुर शहर के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉक्टर रणविजय दुबे तथा उनकी पत्नी प्रोफेसर अनुभूति दुबे (अधिष्ठाता छात्र कल्याण गोरखपुर विश्वविद्यालय) उन्होंने एम० ए० चतुर्थ सेमेस्टर के स्टूडें हर्षिता आर्य की पेंटिंग "लैंडस्केप"5300 में, उज्जमा फातिमा की पेंटिंग "ब्यूटी ऑफ नेचर" 5500 में, सनी निषाद की पेंटिंग "इंडियन लेडी"4600 में, एम० ए० द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सूर्यभान सिंह की पेंटिंग "टाइगर"4500 में तथा बी० ए० की छात्रा कंचन मझवार की पेंटिंग "भारतीय धरोहर" को 4500 रुपए में खरीदा।

ये कलाकृतियां पिछले माह ललित कला एवं संगीत विभाग द्वारा अमृता कला वीथिका में आयोजित "अंतर्देशीय" कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई थी जिसमें अवलोकन के दौरान इन पांचों विद्यार्थियों की पेंटिंग दोनों को बेहद पसंद आई । डॉ रणविजय दुबे ने कहा कि ललित कला एवं संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं में कला सृजन की अदभुत प्रतिभा है बस गोरखपुर के बुद्धिजीवी लोगों को इनकी कला को पहचान देने की जरूरत है ।

ddui

प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने कहा कि मैं और मेरे पति कला के बहुत प्रेमी है कलाकृतियां इंसान को सुकून देती हैं कलाकृतियों के विक्रय से कलाकार और उत्साहित होंगे तथा आगे और भी अच्छी पेंटिंग सृजित करेंगे । ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह ने उन दोनों की इस पुनीत कार्य की सराहना की और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए डॉक्टर रणविजय दुबे तथा प्रोफेसर अनुभूति दुबे को धन्यवाद दिया। विभाग के शिक्षक डॉक्टर गौरी शंकर चौहान, डॉक्टर प्रदीप साहनी, तथा डॉक्टर प्रदीप राजोरिया ने पांचों विद्यार्थियों को बधाई दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+