UP: जनता दरबार में सीएम योगी के सख्त तेवर, अधिकारियों को दी यह खास हिदायत
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। सैकड़ों फरियादियों को सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्यके समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए सख्त हिदायत दी।
जनता दरबार में सुबह से ही लोग सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सीएम ने एक- एक कर सभी की समस्या जानी। इस दौरान दो सौ से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्या बताई।

सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम योगी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी प्रत्येक समस्या का समाधान होगा। जिन्हे उपचार के लिए धन की आवश्यकता है उन्हेें धन भी मिलेगा। जिनका जमीन से संबंधित विवाद है उसका भी निस्तारण होगा।
सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें। इसका त्वरित निस्तारण करें। मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में सीएम योगी ने बच्चों को दुलार करते हुए उन्हे टॉफी चॉकलेट भी दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications