UP Board Result 2023: छात्रों का इंतजार खत्म, बस कुछ ही घंटों में जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं के का परीक्षा परिणाम आज डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। छात्र- छात्राओं बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार था।

UP Board Result News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। इन छात्रों का परीक्षाफल आज यानी मंगलवार डेढ़ बजे प्रयागराज से जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में आने से छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में हाईस्कूल व इंटर के मिलाकर कुल डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दो सौ से अधिक केन्द्रों पर हुई थी। जिसमें हाईस्कूल के 79380 व इंटर के 70901 छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे। छात्रों के साथ- साथ उनके अभिभावक भी उत्साहित दिख रहे हैं।
Recommended Video
ऐसे करें चेक
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआइसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इस साइट पर क्लिक करने बाद छात्र- छात्राओं अपना विवरण दर्ज करना होगा। उसके बाद वे अपना परिणाम देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications