UP Board Exam 2025: परीक्षा का पहला दिन, पेपर देकर निकले छात्रों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
UP Board Exam 2025 Latest News Hindi Gorakhpur: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सीएम सिटी गोरखपुर के बिछिया स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे हाइस्कूल के कुछ छात्रों से बातचीत की। इस सेंटर पर महाराणा प्रताप, एमएसआई सहित एक अन्य विद्यालय के भी छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।
मोहम्मद सलाम कहते हैं कि आज हिंदी का पेपर था जो अच्छा हुआ। सेंटर पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। मोहम्मद ने कहा हिंदी का पेपर आसान था। पढ़े हुए प्रश्न आए हुए थे। जिससे ठीक हुआ। अजीत कहते हैं कि पहले ही दिन हिंदी का पेपर होने से थोड़ी राहत थी। ये तो ठीक हुआ लेकिन अगला पेपर गणित का है। इसके लिए तैयारी करनी होगी।

मोहम्मद गौर कहते हैं कि हिंदी का पेपर आसान था। जो पढ़ा था उसी में से प्रश्न आए हुए थे। इसलिए अच्छा हुआ। आलोक कहते हैं कि पेपर एक नंबर हुआ। सारे प्रश्न किए हैं। अंक अच्छा मिलना चाहिए। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र विकास कहते हैं कि पेपर अच्छा हुआ। यहां व्यवस्था भी ठीक थी।












Click it and Unblock the Notifications