UP: आतंकी गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
Gorakhpur News: यूपीएटीएस ने आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने व धर्मांतरण मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी महराष्ट्र से हुई है। एटीएस धर्मान्तरण व आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है।
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का मकसद रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोप की पहचान सद्दाम और रिजवान के रुप में हुई है। इनके हैंडलर और संबंध संपर्कों को खंगाला जा रहा है। जबरन और गलत तरीके से धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि गेमिंग ऐप के जरिए बच्चों को बहला-फुसलाकर धीरे-धीरे सुनियोजित साजिश के तहत चीजें की गई है। इन बदमाशों का नेटवर्क पूरे देश में सक्रिय है। दो गिरफ्तार आरोपी लगातार ऑनलाइन रेडिकल विचारधारा को प्रचारित- प्रसारित कर रहे थे। वे खुद भी रेडिकलाइज रहे हैं। उनके पास से कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications