Ground Report: Udaipur Files फिल्म को लेकर गोरखपुरवासियों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
Ground Report Udaipur Files Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। कोर्ट में इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई थी। इस पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव गोरखपुर के लोगों की प्रतिक्रिया जानी।
दीवानी कचहरी के वकील अनूप पांडेय कहते हैं कि इसमें दो विषयवस्तु है । पहले कि बात करें तो अपराध की जाति धर्म नहीं होती। राष्ट्रीय स्तर पर जब हम कोई बात करते हैं। तो उसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। खासकर तब जब हिंदू मुस्लिम की बात हो। इसलिए हमें बहुत जिम्मेदार होना पड़ेगा। यदि फिल्म घटना के विषय में है तो आनी चाहिए। लेकिन अगर यह किसी खास समुदाय को टारगेट करके बनी है तो यह उचित नहीं है।

रत्नाकर त्रिपाठी ने कहा कि इस फिल्म पर रोक कोर्ट ने लगाई है। इस पर बहुत कुछ बोलना अच्छा नहीं है। लेकिन यह मै कहूंगा हिंदू मुसलमान दोनों इस देश के नागरिक है। सभी का इस देश के विकास में भूमिका है। इस फिल्म को हिंदू मुस्लिम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। आपत्तिजनक अंशों को हटाकर फिल्म रिलीज होनी चाहिए।
एडवोकेट जावेद अहमद कहते हैं कि कोर्ट ने जो रोक लगाई है वह उचित है। ऐसी फिल्मों से सामाजिक सद्भाव खराब होता है।
दुर्गेश त्रिपाठी कहते हैं कि आपत्तियों को हटाकर इसे रिलीज किया जाना चाहिए। सत्य घटना पर आधारित फिल्में आनी चाहिए।
एडवोकेट तारिक कहते हैं कि मामला कोर्ट में है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। फिल्म रिलीज हो तो देखी जाए क्या है।












Click it and Unblock the Notifications