Gorakhpur News: गोरखपुर में जीएसटी की छापेमारी से हड़कंप
Gorakhpur News: गोरखपुर में इन दोनों जीएसटी की छापेमारी से हड़कंप है। जीएसटी की टीम ने शेर के साहबगंज व इस्माइलपुर में मूंगफली की पांच फर्मों पर छापेमारी की। वहां बड़ी मात्रा में चोरी पकड़ी गई है। एक ही परिवार के कई लोगों के नाम से संचालित इन फर्मों पर छापेमारी की सूचना के बाद से ही व्यापारियों के हाथ पांव फूल गए। इस्माइलपुर के तीन फर्मों के व्यापारी मौके से फरार हो गए। वही साहिबगंज के दो फार्मो से मिले व्यापारियों से टीम ने 15 लख रुपए जुर्माना जमा कराया। सोमवार दोपहर से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली। यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक विमल कुमार राय के निर्देश पर की गई।
जीएसटी टीम को छापेमारी के दौरान पता चला कि मूंगफली कारोबारी ने कागज में अपने फर्मों के जरिए झांसी में माल बेचना दिखाया है। जिन वाहनों से यह माल झांसी भेजा गया, उनमें से तीन वहां तक की जगह तीन पहिए मिले हैं। यह कालाबाजारी सामने आते ही जीएसटी टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम को यह भी पता चला कि कई नंबर के ट्रकों का लोकेशन झांसी की जगह मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी और सीतापुर पाया गया है। जीएसटी टीम के सामने जब यह जानकारी सामने आई तो व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई। इस पूरे मामले पर अफसर की अपनी निगाह है।

जॉइंट कमिश्नर विवेक सिंह व उदित नारायण सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कारोबारी की खरीद फरोख्त में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। जीएसटी अधिकारी इसकी गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। अपनी कार्रवाई से करीब 1 महीने पहले से जीएसटी के अधिकारी कर्मचारी टोल प्लाजा और अन्य जगहों से कारोबारी के संबंध में जानकारी जुटा रहे थे। अधिकारियों की टीम अपनी छानबीन जिन गाड़ियों से माल भेजा जा रहा था उनकी डिटेल भी एकत्रित कर रही है।
जीएसटी की टीम ने इस्माइलपुर स्थित जेठू जी डिस्ट्रीब्यूटर, मदन लाल अशोक कुमार और नवदुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। साहिबगंज में आदित्य ट्रेडिंग कंपनी, मानसरोवर एग्रो की फार्म पर छापेमारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications